June 26, 2026

महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म तथा संस्कृति को समर्पित किया:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून 24 मई 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव, दशहरा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया एवं सन्तों, महात्माओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें आज श्रीमद्भागवत जैसे पुण्य कार्य में सहभागी होने का सुअवसर मिला है। महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द जी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म तथा संस्कृति को समर्पित किया है।

श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश तेजी से विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री इस समय कई देशों के प्रवास पर हैं, जिस देश में भी वे जा रहे हैं, वहां उत्सव जैसा माहौल है तथा भारत के प्रति विश्व का नजरिया बदला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता का अवसर मिला है, उत्तराखण्ड को भी इसकी तीन बैठकें मिली हैं। एक बैठक रामनगर में हो चुकी है, दूसरी का शुभारंभ ऋषिकेश में होगा एवं तीसरी बैठक आगामी दिवसों में होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण हो रहा है, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर अपना भव्य स्वरूप प्राप्त कर चुका है। केदारनाथ भव्य व दिव्य बन गया है, आने वाले समय में हेमकुंट धाम की यात्रा रोपवे बनने से और भी आसान होने वाली है।

इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द जी, महन्त दुर्गादास जी, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरि, महामण्डलेश्वर जगदीश दास जी महाराज, गोविन्ददास जी महाराज, महन्त कमलदास जी महाराज, प्रहलाद दास जी महाराज, भारत माता के प्रबन्ध न्यासी श्री आइडी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.