June 24, 2026

सीएम धामी ने राजकीय नर्सिंग कालेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का किया फैसला

 

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर बड़ा फैसला लेते हुए राजकीय नर्सिंग कालेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का फैसला किया हैं।

सीएम धामी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि “हमारी सरकार ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम दिवंगत बेटी अंकिता भण्डारी के नाम पर रखे जाने का निर्णय लिया है।

 

हम बेटी अंकिता के परिजनों के साथ खड़े हैं और प्रदेश की हर बेटी का सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु संकल्पबद्ध हैं।”

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.