August 17, 2026

सीएम धामी ने राज्‍य में चार नए सैनिक स्‍कूल खोलने का लिया है फैसला

 

 

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने लिया बड़ा फैसला

 

कमान संभालने के बाद से ले रहे हैं ताबड़तोड़ फैसला

 

राज्‍य के विकास के लिए और आम नागरिकों को लाभान्वित करने का कर रहे हैं लगातार प्रयास

 

धामी सरकार ने राज्‍य में चार नए सैनिक स्‍कूल खोलने का लिया है फैसला

 

मुख्यमंत्री ने पांच केंद्रीय विद्यालय खोलने का भी फैसला किया है

 

मुख्‍यमंत्री धामी ने इससे संबंधी अनुमोदन को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिया है।

 

केंद्र सरकार द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद शुरू हो जाएगा काम

 

ऊधमसिंह नगर, देहरादून, चंपावत और पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह की जन्‍मस्‍थली पीठसैंण पौड़ी गढ़वाल में चार सैनिक स्‍कूल खोले जाएंगे

 

पांच नए केंद्रीय विद्यालय जिला अल्मोड़ा, द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा, कोटद्वारा जिला पौड़ी गढ़वाल, नरेंद्रनगर जिला टिहरी गढ़वाल और प्रतापनगर के मदननेगी जिला टिहरी गढ़वाल में खोले जाएंगे

 

राज्य सरकार ने स्‍कूलों को खोलने संबंधी प्रस्‍ताव के साथ संबंधित जगहों पर उपलब्ध जमीनों का भी विवरण केंद्र को भेज दिया है

 

उत्‍तराखंड में महज एक सैनिक स्‍कूल है जो नैनीताल के घोड़ाखाल में है

 

इस सैनिक स्‍कूल का संचालन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

 

केंद्र सरकार ने देश भर में 100 नए सैनिक खोलने का निर्णय लिया है।

 

सैनिक स्‍कूल के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास भी निर्मित किए जाने की है योजना

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.