June 24, 2026

Congress leader and former Foreign Minister Natwar Singh passes away .

दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का शनिवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी उम्र 93 वर्ष थी। परिवार के सूत्रों के अनुसार, नटवर सिंह ने दिल्ली के पास गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

नटवर सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। उनके पारिवारिक सदस्य ने बताया कि वे इस समय अस्पताल में मौजूद है और रविवार को दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार की योजना बनाई गई है। उनके परिवार के कई अन्य सदस्य भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं।

नटवर सिंह ने कई मंत्रालयों में सेवाएं दीं। नटवर सिंह ने करीब दो दशक से अधिक समय तक भारतीय राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाई. नटवर सिंह, भारत-चीन वार्ता और बांग्लादेश के गठन समेत स्वतंत्र भारत की कुछ सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं का हिस्सा रहे थे। उनकी तैनाती पाकिस्तान में भी रही। 1984 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नटवर सिंह 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कैबिनेट में इस्पात, कृषि और कोयला और खान विभागों के साथ राज्य मंत्री बने।

Congress leader and former Foreign Minister Natwar Singh passes away

.

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.