June 25, 2026

Convocation ceremony of Indian Forest Service Probationers of 2022-24 training course at Indira Gandhi National Forest Academy to be held on 24.04.2024

उत्तराखंड, इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी देहरादून के 54वें दीक्षान्‍त समारोह में राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्‍य अतिथि होंगी।इस अवसर पर 2022-24 पाठ्यक्रम के प्रशिक्षु अधिकारियों को उपाधियां प्रदान करेंगी।

इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी देहरादून में 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी तथा मित्रदेश भूटान के 2 विदेशी प्रशिक्षु अधिकारियों का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का समापन होने जा रहा है। उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियाँ प्राप्‍त करने वाले परिवीक्षार्थियों को समारोह में विभिन्‍न प्रमाणपत्र एवं पुरस्‍कार प्रदान किए जाएंगे। इस उपलक्ष्य में दीक्षान्‍त समारोह आयोजित किया गया है। वर्तमान बैच से सर्वाधिक 15 अधिकारी मध्‍य प्रदेश राज्‍य को प्राप्‍त होने जा रहे हैं जबकि उत्‍तराखंड को तीन अधिकारियों की सेवाएं मिलेंगी।

1926 से यह संस्‍थान, पहले इंडियन फॉरेस्‍ट कॉलेज और अब राष्‍ट्रीय वन अकादमी के रूप में देश की सेवा कर रहा है। स्‍वतंत्र भारत के समस्‍त भारतीय वन सेवा अधिकारियों और 14 मित्र राष्‍ट्रों के 365 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्‍थान से प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है।

****

Convocation ceremony of Indian Forest Service Probationers of 2022-24 training course at Indira Gandhi National Forest Academy to be held on 24.04.2024

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.