देहरादून , दीपावली 2024 लक्ष्मी पूजा शुभ मुहुर्त: कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 अक्तूबर 2024 को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट से शुरू हो रही है और 01 नवंबर को शाम 6 बजकर 15मिनट पर समाप्त हो जाएगी। देवी मां लक्ष्मी की पूजा के लिए प्रदोष काल का समय शाम 05 बजकर 50 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
गृहस्थों के लिए दीपावली लक्ष्मी पूजन का समय
पहला मुहूर्त- शाम 5: 00 से 6:30 तक
दूसरा मुहूर्त- शाम 5: 37 से 7:00 तक
तीसरा मुहूर्त- शाम 7: 15 से रात 8:45 तक
व्यापारियों के लिए दीपावली लक्ष्मी पूजन का समय
पहला मुहूर्त- शाम 7: 15 से रात 8: 45 तक
दूसरा मुहूर्त- रात 01: 15 से 3: 27 तक
कार्तिक अमावस्या की रात्रि दीपावली मनाई जाती है। यह शुभ तिथि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है। दीपावली की रात्रि दीप जलाए जाते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों को दर्शन देने धरती पर आती हैं। और अपने भक्तों को सुख-संपन्नता का महा वरदान देती हैं।
Deepawali Laxmi pujan
दीपावली 2024 लक्ष्मी पूजा शुभ मुहुर्त।