June 24, 2026

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहला दीया जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की।

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में भव्य मंदिर बनने और भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली दीपावली है। इस बार दीपावली त्यौहार का आयोजन भव्य और दिव्य रूप में किया गया। योगी आदित्यनाथ ने पहला दीया जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। फिर राम की पैड़ी में दीये जलाए गए।

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण बने कलाकरों को पुष्पक विमान में लेकर पहुंचे। पुष्पक विमान से उतर कर प्रभु श्रीराम, सीता माता और लक्ष्मण रथ पर सवार हुए। मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम का रथ खींचा।

उल्लेखनीय है कि, प्रभु श्रीराम की अयोध्या नगरी में भव्य मंदिर बनने और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहली दीपावली है. बुधवार को छोटी दिवाली के मौके पर राम मंदिर में दीपोत्सव मनाया जा रहा है. इस बार सरयू नदी के तट पर 25 लाख दीये जलाए जाने हैं, इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा. योगी आदित्यनाथ ने पहला दीया जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की. फिर राम की पैड़ी में दीये जलाए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण बने कलाकरों को पुष्पक विमान में लेकर पहुंचे। पुष्पक विमान से उतर कर प्रभु श्रीराम, सीता माता और लक्ष्मण रथ पर सवार हुए। मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम का रथ खींचा। रथ के रामकथा पार्क पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जयगान किया। जय श्रीराम के नारे लगते रहे।योगी ने राम-सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी और राज तिलक किया. इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने रामंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की. फिर योगी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

सीएम योगी ने कहा, “हजारों साल पहले 14 साल के वनवास के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और रामराज्य की शुरुआत की याद में भारतभर में भक्तों ने अपने घरों को दीपों की मालाओं से सजाकर इस त्योहार को मनाना शुरू किया था। इस साल की दिवाली ऐतिहासिक है, क्योंकि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्रीरामलला अपने धाम में विराजमान हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये दीप जो आपके द्वारा जलाए जाएंगे, वो केवल दीप नहीं हैं। ये सनातन धर्म का विश्वास है। अयोध्या वासियों का आगे आना होगा. अयोध्या जैसी दीपावली वाली मथुरा-काशी दिखनी चाहिए।

इस दौरान अयोध्या के दीपोत्सव में रामकथा के प्रसंगों पर 11 रथों पर झांकी सजायी गई हैं। इस दौरान 16 राज्यों के 1200 कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। दस स्थानों पर लोक कलाकारों की प्रस्तुति 84 कोस के 200 मंदिरों में दीपोत्सव हुआ। 31 अक्टूबर वृहस्पतिवार को दीपावली होने की वजह से भी रामलला पीले वस्त्र में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। पर्यटन विभाग द्वारा सजाई गई झांकियों में तुलसीदास रचित रामचरितमानस के सात अध्यायों- बालकांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किंधा कांड, सुंदर कांड, लंका कांड और उत्तर कांड पर आधारित सुंदर दृश्य प्रस्तुत किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं को रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सार समझाने में सहायक हैं।

In Ayodhya, Chief Minister Yogi Adityanath started the Deepotsav program by lighting the first lamp.

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहला दीया जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.