June 23, 2026

दिल्ली: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर नॉर्थ रीजन की बड़ी बैठक

 

दिल्ली में आज बीजेपी की बड़ी बैठक नॉर्थ रीजन की बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

 

बैठक में राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

 

बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है।

 

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बैठक में होंगे शामिल.

 

बीजेपी के महा संपर्क अभियान को लेकर होगी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक 1 महीने में क्या किया और लोकसभा चुनाव को देखते हुए अगले क्या कार्यक्रम रहेंगे तमाम मुद्दों पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ यूपी और उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बैठक में मौजूद रहेंगे

 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अपनी तैयारियां तेज कर चुकी है ऐसे में लोकसभा चुनाव तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा आज की बैठक में तैयार होगी उत्तराखंड से आज की बैठक में महामंत्री संगठन अजय कुमार भी मौजूद रहेंगे

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.