August 8, 2026

दिल्ली की सीएम बोलीं-संतों के आशीर्वाद से एक दिन हम यमुना में भी स्नान करेंगे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संतों की इच्छा की तरह मैं भी चाहती हूं कि एक दिन हम यमुना में भी स्नान करें। इसके लिए यमुना नदी की स्वच्छता के लिए अभियान पूरे कार्यकाल में चलेगा। कहा कि सीएम बनने के बाद पहली बार धर्मनगरी में गंगा स्नान किया है और यहीं से संकल्पित भाव से संतों का आशीर्वाद लेकर जाएंगे। उन्होंने यह बात रविवार को कनखल में आयोजित वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण पर कहीं

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सौभाग्य है कि धर्मनगरी में संतों का सान्निध्य मिला। ‘दीदी मां’ साध्वी ऋतंभरा का स्नेहिल भाव जब मिलता है तो वात्सल्यता का बोध होता है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और उन्हें दिल्ली के लिए प्रेरणा बताया

इस अवसर पर सीएम धामी ने देवभूमि की मर्यादा और उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के सभी देव स्थान अपने विकास के सतत प्रयास को सार्थक करते हुए विश्व पटल पर देखे जा रहे हैं। संत महंत और अतिथि देवो भव की परंपरा के राज्य के निवासियों का सहयोग से धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है और पर्यटन में बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की जो धारा उत्तराखंड में बही है उससे पूरा विश्व आकर्षित हो रहा है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.