June 24, 2026

सिंगटाली पुल के पास गंगा में डूबा यूपी का युवक, दल के साथ आया था घूमने, शव बरामद

ऋषिकेश में रविवार को सिंगटाली पुल के समीप गंगा में स्नान कर रहा यूपी का एक युवक गंगा में डूब गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया। टीम ने युवक के शव को राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि थाना लक्ष्मण झूला अंतर्गत सिंगटाली पुल के समीप गंगा किनारे हरियाणा गुरुग्राम से करीब 14 लोगों का दल घूमने आया हुआ था। रविवार को दल के सभी सदस्य स्नान करने के लिए गंगा नदी किनारे चले गए। दल का एक युवक ग्राम सेमला, जिला संभल, उत्तर प्रदेश निवासी गुड्डू यादव (26) वीरेंद्र सिंह स्नान के दौरान नदी के तेज बहाव में आकर डूबने लगा

युवक को बचाने के लिए सीतापुर उत्तर प्रदेश निवासी अंकित कुमार (30) वर्ष पुत्र महेश कुमार भी नदी में कूद गया, जो किसी तरह अपने साथी को बचाने के दौरान एक बड़े पत्थर पर आ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ ढालवाला को दिया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.