June 24, 2026

आप नेता मनीष सिसोदिया 22 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में।

दिल्ली, आबकारी नीति और धन संशोधन मामले में आज आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली के राउज एवेन्यू न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने अगली तारीख 22 नवंबर तय की है। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया को 22 नवंबर 2023 तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है।

वहीं कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई केस की सुनवाई 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। इससे पूर्व सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश किया था। आज सुनवाई के दौरान दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई के वकील को आदेश दिया कि, इस मामले में आरोपितों को तीनों चार्जशीट से जुड़े दस्तावेजों की कॉपी मुहैया कराई जाए।

प्रवर्तन निदेशालय ने तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद 9 मार्च को सीबीआई की एफआईआर से जुड़े धन संशोधन  मामले में आप नेता मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार किया था।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.