October 29, 2026

अवैध कब्जों पर धामी का विपक्ष पर हमला, बोले— वोट बैंक के चश्मे से देखना बंद करे विपक्ष

CM

उत्तराखंड में अवैध कब्जों को हटाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर इस मुद्दे पर राजनीति करने और लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी गरीब व्यक्ति को परेशान करने के पक्ष में नहीं है, लेकिन जहां अवैध कब्जे किए गए हैं, वहां से अतिक्रमण हटाना गलत नहीं है। कानून के अनुसार अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष हर मुद्दे पर राजनीति करने लगता है और किसी भी विषय को राष्ट्रीय हित, सामाजिक हित तथा जनहित के नजरिए से देखने के बजाय राजनीतिक चश्मे से देखता है।

वोट बैंक की राजनीति पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विपक्ष को हर विषय को वोट बैंक की राजनीति से जोड़ने के बजाय जनहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं विपक्ष कब वोट बैंक के चश्मे से देखना बंद करेगा।

मुख्यमंत्री के इस बयान से स्पष्ट है कि राज्य सरकार अवैध कब्जों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखने के पक्ष में है। वहीं, उन्होंने गरीबों के हितों का ध्यान रखने की बात कहते हुए स्पष्ट किया कि कार्रवाई अवैध कब्जों को हटाने के उद्देश्य से की जा रही है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.