राजस्व खुफिया निदेशालय ने जब्त की 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर,
Maharashtra 14 September 2026,
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने भारत में अवैध रूप से लाई गई 362 मीट्रिक टन से अधिक सूखे खजूर जब्त किए हैं। डीआरआई के अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर नासिक के सीएफएस अंबड में मुंबई स्थित एक फर्म द्वारा आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त किए। ये खेप संयुक्त अरब अमीरात के जेबेल अली से आई थीं। और दस्तावेजों में संयुक्त अरब अमीरात को मूल देश घोषित किया गया था।
प्रारंभिक जांच से पता चलता कि वस्तु के पाकिस्तान मूल को छिपाने के लिए ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था की गई थी। सूखे खजूर को शुरू में कराची बंदरगाह, पाकिस्तान से संयुक्त अरब अमीरात के जेबेल अली बंदरगाह तक एक जहाज पर कंटेनरों के एक सेट में पहुंचाया गया। भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान से उत्पन्न या निर्यात किए गए सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आयात या पारगमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।ततराजस्व खुफिया निदेशालय ने “ऑपरेशन डीप के अंतर्गत, तीसरे देशों के माध्यम से भारत में आयात करने के प्रयास में पाकिस्तान से आने वाले वस्तुओं की ज़ब्ती की है। इस बरामदगी से राजस्व खुफिया निदेशालय के दृढ़ संकल्प का पता चलता है।
