June 23, 2026

जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई किए जाने के फलस्वरूप टमाटर की दरों में काफी कमी।

देहरादून 16 जुलाई 2023,

देहरादून में टमाटर की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि एवं मुनाफाखोरी पर रोक लगाए जाने हेतु जिलाधिकारी सोनिका ने गठित टीमों को नियमित छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

आज तहसीलदार सदर मो. शादाब के नेतृत्व में टीम द्वारा तहसील सदर के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सब्जी विक्रेताओं पर छापेमारी की गई। इस दौरान तहसील चौक, मोती बाजार, हनुमान चौक, झंडा बाजार, डाकरा बाजार सब्जी मंडी का निरीक्षण करते हुए टमाटर की ओवर रेटिंग रोकने हेतु दुकानों एवं सब्जियों की रेहड़ियों ठैलियों पर टमाटर की गुणवत्ता के आधार पर प्रति किलो फुटकर दर की सूची चस्पा की गई। टीमों द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई किए जाने के फलस्वरूप टमाटर की दरों में काफी कमी आई है। टीमों द्वारा छापेमारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, मंडी निरीक्षक अजय डबराल सहित अनेक कार्मिक मौजूद रहे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.