May 20, 2026

उत्तराखंड के 13 जिलों को विकास कार्यों के लिए ₹1018 करोड़ की जिला योजना मंजूर

CM पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी 13 जनपदों को विकास कार्यों हेतु कुल ₹1018.206 करोड़ की धनराशि आवंटित की है। यह राशि जनपदों की आवश्यकताओं के अनुसार जारी की गई है।

आवंटित धनराशि में अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए ₹200.221 करोड़, अनुसूचित जनजाति उपयोजना हेतु ₹30.007 करोड़ तथा सामान्य मद में ₹787.978 करोड़ शामिल हैं।

सरकार के अनुसार गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना के तहत ₹1010.23 करोड़ जारी किए गए थे, जिनमें से मार्च 2026 तक जनपदों द्वारा ₹996.72 करोड़ व्यय किए गए, जबकि शेष धनराशि वित्त विभाग को वापस कर दी गई।

जनपदवार आवंटन में पौड़ी को सर्वाधिक ₹119.977 करोड़ दिए गए हैं, जबकि देहरादून को ₹99.394 करोड़ आवंटित हुए हैं। इसके अलावा नैनीताल को ₹70.189 करोड़, उधम सिंह नगर को ₹74.132 करोड़, अल्मोड़ा को ₹74.737 करोड़, पिथौरागढ़ को ₹71.737 करोड़, बागेश्वर को ₹59.618 करोड़, चंपावत को ₹76.914 करोड़, टिहरी को ₹95.215 करोड़, चमोली को ₹74.237 करोड़, उत्तरकाशी को ₹76.542 करोड़, रुद्रप्रयाग को ₹58.158 करोड़ तथा हरिद्वार को ₹67.356 करोड़ की धनराशि दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस राशि से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनोपयोगी योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संतुलित और समावेशी क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.