June 25, 2026

अतिक्रमण हटाए जाने हेतु गठित संयुक्त टीमों ने कुल 65 हजार अर्थदंड वसूला।

देहरादून 12 जून 2023,

जनपद में सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों द्वारा प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की रही है। आज प्रिसं चौक से वाया रेसकार्स- रिस्पना पुल, दर्शनीगेट से कमला पैलेस वाया लालपुल आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 20 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 33 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 27.5 का अर्थदण्ड तथा पुलिस टीम द्वारा 21 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 10.5 हजार, आरटीओ द्वारा 37 चालान करते हुए धनराशि रुपए 27 हजार अर्थदण्ड कुल 65 हजार अर्थदंड वसूला गया। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी जुर्माना वसूलने के साथ ही सामग्री भी जब्त कर ली जाएगी।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.