June 27, 2026

आईएमए ब्लड बैंक के समीप चकराता रोड से अवैध अतिक्रमण हटाये गये।

देहरादून 09 जून 2023,

देहरादून नगर निगम के अन्तर्गत में सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर आज संयुक्त टीम द्वारा आईएमए बल्ड बैंक के समीप चकराता रोड के फुटपाथ पर कब्जा बनाए बैठे अवैध अतिक्रमण को हटाया गया हैं। जिसमें करीब 20 परिवारों के द्वारा फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। जिससे शहर के आवगमन के सुविधा को बाधा उत्पन्न होने के साथ ही एक्सीडेंट इत्यादि हो रहे थे।

जिलाधिकारी ने उक्त अवैध अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए, अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर उक्त स्थल पर अवैध अतिक्रमण हटाने के दिशा निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थल से जेसीबी लगाकर सभी अवैध अतिक्रमण हटा दिए गये हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.