June 25, 2026

अतिक्रमण मुक्त अभियान में लगभग 4328 चालान किये गए: 10.8 लाख रुपए की वसूली।

देहरादून , जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत गठित की गई टीमों द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इन टीमों ने आज घटांघर, दिलाराम चौक, विजय कालोनी, हाथीबड़कला, कमला पैलेस शिमला बाईपास, मेहूवाला आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही की है।

नगर निगम की टीम ने 53 चालान करते हुए 36.4 हजार रुपए के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 36 चालान करते हुए 11 हजार रुपए के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 15 चालान करते हुए 7.5 हजार रुपए के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें दुबारा अतिक्रमण नहीं करने दिया जाए।

अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत नगर निगम, पुलिस एवं आरटीओ की टीमों ने अब तक लगभग 4328 चालान किये जिनमें 10.8 लाख रूपए वसूले गए।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.