October 31, 2025

Former Tata Sons chairman Ratan Naval Tata passes away: His last rites will be performed according to Parsi religion in Worli, Mumbai.

मुंबई, 10 अक्टूबर 2024,

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 वर्ष की उम्र में 09 अक्टूबर की रात निधन हो गया है। रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें लीं। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। देश विदेश के नेताओं, उधोग जगत ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। रतन टाटा के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में लपेट कर अंतिम दर्शन के लिए एनसीपीए में रखा गया है। यहां पर लोग श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहे हैं। शाम 4 बजे तक अंतिम दर्शन किया जा सकता है। उसके बाद मुंबई के वर्ली में उनका पारसी धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार होगा।

रतन टाटा को न केवल अपनी कारोबारी कुशलता के लिए जाना जाता है बल्कि अपने समाजसेवा और विनम्रता के कारण भी लोगों के दिलों में एक खास जगह रखते हैं।वह हमेशा से बिजनेस से ज्यादा समाज के प्रति अपने दायित्व को महत्व देते आए हैं। बताया जाता है कि, रत्न टाटा अपने घाटे में चल रहे संस्थानों में कर्मचारियों की छंटनी के कभी भी पक्षधर नहीं रहें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रतन टाटा अपने पीछे 3,800 करोड़ करोड़ रुपये छोड़ गए हैं। उनकी संपत्ति $5.4 बिलियन डॉलर के आसपास माना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने आज कहा कि “श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी उद्योगपति, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका दृष्टिकोण, समर्पण और व्यावसायिक कुशलता न केवल टाटा समूह को नई ऊँचाइयों तक ले गई, बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुंदर पिचाई, बिल गेट्स सहित, मुख्य राजनीतिक दलों, उधोगपतियों और फिल्मी हस्तियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Former Tata Sons chairman Ratan Naval Tata passes away: His last rites will be performed according to Parsi religion in Worli, Mumbai.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.