February 7, 2026

वोकल फॉर लोकल को वैश्विक बनाने की दिशा में हम निरंतर अग्रसर हैं: मंत्री सौरभ बहुगुणा,

Delhi 27 January 2026,

उत्तराखंड के पशुपालन, मत्स्य पालन, दुग्ध विकास पशुपालन विभाग के उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराए जाने के लिए दुबई में आयोजित विश्व की सबसे बड़े खाद्य एवं पेय प्रदर्शनी “गल्फ फूड-2026” में शामिल किया गया है। उत्तराखंड के हमारे शुद्ध और प्राकृतिक उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

उत्तराखंड के पशुपालन, मत्स्य पालन दुग्ध विकास , गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सचिव डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं निदेशक चंद्र सिंह धर्मशक्तु के साथ “गल्फफूड 2026”  में विभाग द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित अंतरराष्ट्रीय निर्यातकों व आगंतुकों से राज्य के विभिन्न उत्पादों की विशेषताओं और निर्यात की संभावनाओं पर विस्तृत से चर्चा की। जिससे उत्तराखंड के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बाजार उपलब्ध हो, और आर्थिकी को नई मजबूती मिल सके।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि, हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड के मत्स्य पालकों और पशुपालकों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिले। वोकल फॉर लोकल को वैश्विक बनाने की दिशा में हम निरंतर अग्रसर हैं।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.