October 5, 2026

जी-20 बैठक के लिए पहुंचे विदेशी मेहमानों का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत।

देहरादून 23 मई 2023,

नरेंद्रनगर में 24 व 25 मई को होने जा रही जी-20 बैठक के लिए विदेशी मेहमानों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सुबह विदेशी डेलिगेट्स का एक ग्रुप जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुँचा जहां उनका पारंपरिक रूप से तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान छोलिया नृत्य की पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति दी रहे कलाकारों को देखकर डेलिगेट्स खुद को नहीं रोक पाए और महिलाओं के साथ ही पुरुष डेलिगेट्स ने भी उत्तराखंड के गीत-संगीत पर कलाकारों संग सुंदर नृत्य किया। सभी मेहमान एयरपोर्ट पर हुई मेहमाननवाजी से काफी खुश एवं अभिभूत नजर आए। इसके बाद इन सभी को नरेंद्रनगर में जहां जी-20 के मुख्य आयोजन हैं वहां ले जाया गया।

जी-20 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स का एक संगठन है, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। इसका प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा किया जाता है। जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9-10 सितंबर 2023 को दिल्ली (भारत) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न होगा ।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.