October 5, 2026

जी-20 की बैठक में सम्मिलित होने आए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स हेतु आयोजित गाला डिनर कार्यक्रम।

देहरादून 25 मई 2023,

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से.नि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नरेंद्रनगर (टिहरी) में जी-20 की बैठक में सम्मिलित होने आए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स हेतु आयोजित गाला डिनर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा आध्यात्मिकता व तीर्थाटन के प्रस्तुतीकरण में जहां योग, गंगा आरती दर्शन, चारधाम तीर्थ यात्रा, महासू देवता वंदना का प्रस्तुतीकरण दिया गया, वहीं सांस्कृतिक विरासत में गढ़वाली, कुमाऊनी व जौनसारी संस्कृति का प्रस्तुतीकरण दिया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, मंत्रीगण, विधायकगण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.