October 5, 2026

राहुल गांधी द्वारा ट्रक में यात्रा किए जाने को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने ड्रामा करार दिया।

देहरादून 26 मई 2023,

हरियाणा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अंबाला से चंडीगढ़ ट्रक में यात्रा किए जाने को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने ड्रामा करार दिया। उन्होनें राहुल गांधी पर अपरोक्ष रूप से हमलावर होते हुए कहा कि, बड़ी गाड़ियां व जहाज लिए फिरते है, फिर भी ट्रक में बैठकर घूम रहे हैं, यह सब ड्रामा है। श्री खट्टर गुरुवार को नारनौल के नजदीक गांव मंडलाना में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ड्राइवरों की ज्वलंत समस्याओं को समझने और उनसे बात करने के लिए अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी की यात्रा ट्रक से तय की। राहुल गांधी ने बीते सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि को ट्रक चालकों से उनकी समस्याओं के बारे में बात की। उन्होंने उनसे उन मुद्दों के बारे में भी बात की, जो उन्हें सबसे ज्यादा परेशान कर रहे हैं और उन्हें कैसे सुलझाया जा सकता है,इसकी जानकारी ली।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.