June 24, 2026

इंडियन स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक हरविंदर सिंह उर्फ पिंटू की उनकी ही फैक्ट्री में लिफ्ट में गर्दन फंसने से दर्दनाक मौत,

Meerut, 28 July 2025,

मेरठ में इंडियन स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक हरविंदर सिंह उर्फ पिंटू की उनकी ही फैक्ट्री में लगी लिफ्ट के अचानक चल जाने दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में गर्दन फंसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, 63 वर्षीय हरविंदर सिंह की सूरजकुंड इलाके में स्पोर्ट्स कंपनी है।शनिवार की शाम वह अपनी फैक्ट्री के शोरूम के पास खड़े थे. उसी दौरान खुली हुई लिफ्ट अचानक ऊपर उठ गई और हरविंदर की गर्दन लिफ्ट फंस गई। उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस लिफ्ट की बारीकी से जांच की जा रही है। विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। घटना के वक्त के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पूरी घटना की सटीक जानकारी मिल सके और मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.