June 26, 2026

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया।

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देर शाम उत्तराखंड दौरे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री जी का स्वागत किया। श्री शाह देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट मुखमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, धनसिंह रावत, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजपुर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा तथा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी माननीय गृहमंत्री जी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.