Recent Posts

March 30, 2026

इण्डिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन 13 अगस्त को

 

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर इण्डिया फ्रीडम रन 2.0 के आयोजन

आयोजन 13 अगस्त 2021 का प्रातः 6ः30 बजे से मिलन केन्द्र (पुराना पंचायत घर) निकट आईटी पार्क देहरादून में किया जाना है।

एसबीटी न्यूज़ उत्तराखंड

देहरादून। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगांई ने अवगत कराया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर इण्डिया फ्रीडम रन 2.0 के आयोजन हेतु भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली एवं खेल निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में आजादी अमृत महोत्सव पर कोविड-19 संक्रमण हेतु जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए 18 से 65 वर्ष की आयु के पुरूष एवं महिला वर्ग की इण्डिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन 13 अगस्त 2021 का प्रातः 6ः30 बजे से मिलन केन्द्र (पुराना पंचायत घर) निकट आईटी पार्क देहरादून में किया जाना है। उक्त इण्डिया फ्रीडम रन पंचायत घर से प्रारम्भ होकर उषा चौक होती हुई वापस पंचायत घर में समाप्त होगी। उन्होंने सर्वसाधारण को प्रतिभाग करने की अपील की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.