June 23, 2026

इसरो ने प्रयागराज के महाकुंभ- नगर में टेंट सिटी की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की।

श्रीहरिकोटा , भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने बुधवार को प्रयागराज के महाकुंभ नगर में टेंट सिटी की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं जो महाकुंभ की भव्यता की झलक दिखाती हैं। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन हो रहा है। महाकुंभ, हर 12 साल में आयोजित होने वाला एक बड़ा धार्मिक आयोजन है। यह 13 जनवरी से प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है और 26 फरवरी तक 45 दिन चलेगा।

इसरो ने एक बयान में कहा, ”ईओएस-04 आरआइएसएटी -1A ‘सी’ बैंड माइक्रोवेव सैटेलाइट की टाइम सीरीज तस्वीरें (15 सितंबर 2023 और 29 दिसंबर 2024)… महाकुंभ मेला 2025 के लिए स्थापित की जाने वाली टेंट सिटी (संरचनाओं और सड़कों का लेआउट) के विवरण के साथ-साथ पीपा पुलों और सहायक बुनियादी ढांचे के नेटवर्क पर अनूठी जानकारी प्रदान करती हैं।

उपग्रहों द्वारा खींची गईं तस्वीरों में प्रयागराज में भारत की आकृति वाले शिवालय पार्क का निर्माण दिखाया गया है, जो 12 एकड़ भूमि में फैला है और इसे प्रमुख आकर्षण के रूप में डिजाइन किया गया है। तीन अलग-अलग तारीखों पर ली गई तस्वीरों में इस महत्वपूर्ण स्थल के निर्माण को दिखाया गया है। राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (एनएसआरसी) की वेबसाइट पर, त्रिवेणी संगम की ‘टाइम सीरीज’ तस्वीरें भी साझा की गईं, जिनसे सितंबर 2023 और 29 दिसंबर, 2024 को ली गईं तस्वीरों में अंतर दिखाई देता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.