June 27, 2026

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड द्वारा “प्रेस से मिलिये” कार्यक्रम का आयोजन।

देहरादून 9 जून 2023,

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड द्वारा “प्रेस से मिलिये” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सी.के.प्रसाद एवं काउंसिल के सदस्य के अमरनाथ, डा. सुमन गुप्ता, विपिन मेवार, एवं अपूर्वा कुमार शर्मा और प्रेस कांउंसिल की सचिव विभा भार्गव ने भाग लिया।

उत्तराखंड जर्नलिस्ट यूनियन राष्ट्रीय स्तर पर इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन से संबद्ध है। जो कि श्रमजीवी पत्रकारों की मुख्य ट्रेड यूनियनों में शामिल हैं। जिसे प्रेस कांउसिल और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय की इकाइयों में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व मिला हुआ है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, न्यायमूर्ति श्री प्रसाद ने पत्रकारों के लिये कांउसिल में एक “जर्नलिस्ट वेलफेयर फंड’ बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रेस की स्वतंत्रता तथा उसके स्तर को बनाये रखने के लिये वह हर संभव प्रयास करेंगे।

“प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया” के सदस्य इन दिनों विभिन्न मामलों की सुनवाई के लिये देहरादून में है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.