October 21, 2026

रामनगर में भीषण सड़क हादसा, दूध से भरे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर

Accident

नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पिरूमदारा से आगे बसई के पास दूध लेकर जा रहे एक छोटे हाथी वाहन की डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर के पिछले दोनों टायर कमानी समेत बाहर निकल गए। हादसे में छोटा हाथी वाहन का चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, दूध से भरा छोटा हाथी वाहन अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान बसई के पास उसकी डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद डंपर के पिछले दोनों टायर कमानी समेत बाहर निकल गए, जबकि छोटे हाथी में रखा दूध सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में छोटे हाथी का चालक चोटिल हो गया। उसे उपचार के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के कारण नेशनल हाईवे-309 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

सूचना के बाद क्रेन और जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त डंपर को सड़क से हटाया गया और पिरूमदारा पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और टक्कर की वजह क्या रही, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.