June 24, 2026

कैंची धाम के पास से लापता हुआ मनोज खाई में मिली स्कूटी, पुलिस ने सर्च अभियान किया तेज

एक युवक रानीखेत से नैनीताल लौटते समय रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पन्याली और आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया और उसकी स्कूटी एक खाई में बरामद की।

नैनीताल से रानीखेत लौट रहा एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की ओर से पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पन्याली और उसके आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को उसकी स्कूटी खाई में मिली है। युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है।

मनोज कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रानीखेत में रहता है। उसकी पत्नी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका है। मंगलवार को मनोज नैनीताल से रानीखेत की ओर लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक मनोज की कैंची धाम मंदिर के पास उसकी पत्नी से अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद से वह लापता है। खोजबीन के बाद जब कोई पता नहीं चला तो पत्नी ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पन्याली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को खाई में मनोज की गिरी हुई स्कूटी मिली। पुलिस ने वन्यजीव हमले की आशंका को भी ध्यान में रखकर सर्च अभियान चलाया है। पुलिस गुमशुदगी को संदिग्ध मानते हुए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। इधर, घर में परिजन युवक की सलामती को लेकर परेशान हैं।

पन्याली इलाके और आसपास के जंगलों में व्यापक खोजबीन की गई। युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस गुमशुदगी को संदिग्ध मानकर रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। – विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.