July 1, 2026

उत्तराखंड के एक और बेटे ने देश के लिए अपनी शहादत दी

शहीद राम सिंह के गांव में शोक की लहर

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

पौड़ी। जिले के एक और बेटे ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। पाबौ ब्लाक के सलाणा निवासी सूबेदार राम सिंह भंडारी जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में बीते गुरुवार को शहीद हो गए।

पाबौ के सलाणा गांव निवासी राम सिंह की शहीद होने की जैसी ही सूचना गांव पहुंची यहां भी शोक की लहर छा गई। शहीद राम सिंह 16 गढ़वाल राइफ्लस के जवान थे और इन दिनों आरआर में थे। राम सिंह का परिवार मेरठ में रहता है और उनके दो भाई देहरादून में है।

जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए जेसीओ राम सिंह की प्राइमरी शिक्षा गांव के ही प्राइमरी स्कूल में हुई थी। जबकि उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा राजकीय इंटर कालेज कालौ से ली थी। सेना में करीब 30 साल की वह सेवा कर चुके थे और फरवरी 2022 में उन्हें रिटायर होना था।

शहीद राम सिंह के दो भाई है। छोटा भाई भी सेना से रिटायर है। राम सिंह की 4 लड़कियां और एक बेटा है। दो लड़कियों की शादी हो गई है। राम सिंह के पिता किसान हैं। मेहनत कर उन्होंने अपने परिवार का भरण पोषण किया। परिवार पिछले करीब 6 साल से मेरठ में रहता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.