July 10, 2026

बैठक: पीएम दौरे और दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे शुभारम्भ की तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड दौरे और दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को भव्य और जन-उत्सव का रूप देने पर जोर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत—गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी लोकनृत्य एवं संगीत—को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाए, ताकि यह आयोजन राज्य की पहचान और गौरव को दर्शा सके।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लें और प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ उत्सव का माहौल बनाएं। कार्यक्रम से पहले पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राज्य के विकास को नई दिशा देगा। इससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय घटेगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.