June 24, 2026

महिलाओं एवं पुरूषों की राज्य स्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून , जिला खेल कार्यालय, हल्द्वानी, नैनीताल द्वारा जानकारी दी गई है कि, 21 से 22 दिसम्बर, 2023 तक महिलाओं एवं 23 से 24 दिसम्बर, 2023 तक पुरूषों की राज्य स्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अन्तरर्राष्ट्रीय स्पोर्टस स्टेडियम गोलापार, हल्द्वानी, नैनीताल में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की महिला, पुरूष टीम के प्रतिभाग करने हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 18 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से पं० ललित मोहन राजकीय महाविद्यालय, ऋषिकेश (राजकीय पी०जी० कॉलेज) में आयोजित किया जायेगा। चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक खिलाड़ी को अपने आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए किशन डोभाल मोबाइल नंबर 9756325488 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.