June 24, 2026

0 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में एक लाख से अधिक पंजीकरण, बच्चे, बूढ़े-जवान, सब आने को तैयार

चारधाम यात्रा में बच्चों से लेकर बूढ़े और जवान आने को तैयार हैं। एक माह के भीतर ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण में अब तक 0 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में 1,11, 298 बच्चे पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 60 से ऊपर आयु वर्ग में 2.58 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। युवाओं में चारधाम यात्रा करने के लिए काफी उत्साह है

चारधाम यात्रा में हर साल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। समय के साथ यात्रा का स्वरूप भी बदल रहा है। अब यात्रा में आने के लिए बच्चे, बूढ़े और जवान सब आतुर हैं। पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर एक माह में हुए ऑनलाइन पंजीकरण के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं

ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 19 लाख पार कर चुका है। इसमें सबसे अधिक संख्या 20 से 70 वर्ष आयु वर्ग के यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 0 से 5 साल आयु वर्ग में 14256 और 90 वर्ष ऊपर के 62 यात्री भी यात्रा करने को तैयार हैं।

यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुचारु रूप से हो रहे हैं। हर आयु वर्ग के लोग यात्रा के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.