June 27, 2026

राज्य में एनडीआरएफ ने समय-समय पर आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सराहनीय कार्य किया:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून 10 जून 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एनडीआरएफ के जवानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन भी किया। मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के सभी जवानों को इस कठिन अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के अभियान करने से आने वाली चुनौतियों का सामना करने में आसानी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में जब भी रेस्क्यू ऑपरेशन की बात आती है तो सबसे पहले एसडीआरएफ के साथ एनडीआरएफ को याद किया जाता है। राज्य में एनडीआरएफ ने समय-समय पर आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर महानिदेशक एनडीआरएफ अतुल करवल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल एवं एनडीआरएफ के पर्वतारोहण दल के जवान उपस्थित थे।

सेवक सदन में हुए संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में वृद्धि करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ब्लॉक प्रमुख पर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि, बागवानी, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। नई पर्यटन नीति लाई गई है। होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। सेब एवं कीवी मिशन के तेजी से कार्य किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार, अपर सचिव पंचायती राज ओमकार सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष दर्शन सिंह दानू, संरक्षक गोविन्द सिंह दानू एवं विभिन्न जनपदों से आये ब्लॉक प्रमुख उपस्थित थे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.