नैनीताल नैनापीक के जंगल से लापता छात्र का 15 दिन बाद भी नही मिला कोई सुराग
नैनीताल के नैना पीक जंगल क्षेत्र से 6 नवंबर 2026 को ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए 19 वर्षीय छात्र अर्णव कुमार सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। बिहार के मुंगेर जिले (पहरपुर) के रहने वाले अर्णव भीमताल स्थित ग्राफिक एरा संस्थान के छात्र था और अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने आए था। तभी से पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF), वन विभाग, दमकल, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की टीमें घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी रास्तों में लगातार तलाश कर रही हैं। लेकिन अभी लापता छात्र अर्णव का कुछ पता नही चल पाया है। इस घटना के बाद नैना पीक ट्रैकिंग को लेकर सख्ती बढ़ाने के साथ ही ट्रैकिंग के लिए समय सीमा शाम 3:30 बजे के बाद नए पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है ताकि अंधेरे में लोग न फंसें।
आपको बता दे कि अर्णव 6 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजे चारों दोस्त नैना पीक की ट्रैकिंग पर गए थे। लौटते समय शाम करीब 4 बजे अर्णव पीछे रह गया और फिर लापता हो गया। लापता होने के समय उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं था।
अश्वनी राज, लापता छात्र का दोस्त
मक्खन सिंह, एडीआरएफ
अमन, ट्रैकिंग गाइड
