June 23, 2026

One nation, one election     

दिल्ली, “एक राष्ट्र एक चुनाव” के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और सदस्य, एन.के. सिंह, डॉ. सुभाष कश्यप और संजय कोठारी से आज राजनीतिक दलो जनता दल (यूनाइटेड) के एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें संसद सदस्य एवं संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उपनाम ललन सिंह और महासचिव संजय कुमार झा ने मुलाकात की और एक साथ चुनाव कराने के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा।

अन्य बातों के साथ अपने ज्ञापन में उन्होंने कहा कि“ एक साथ चुनाव होने से बार-बार होने वाले चुनावों से जुड़ा वित्तीय बोझ कम किया जा सकता है, क्योंकि चुनाव प्रचार, संभार-तंत्र और सुरक्षा उपायों को एक स्थान पर समेकित किया जाएगा। समकालिक चुनावों से और अधिक स्थिर व निरंतर नीति कार्यान्वयन हो सकता है”।

इनके अतिरिक्त अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल जिसमें श्रीहरि बोरिकर, डॉ. सीमा सिंह, अधिवक्ता जीवेश तिवारी, अधिवक्ता भास्कर गौतम, अधिवक्ता अपूर्वा सिंह और जामतानी सिंह ने भी उच्च स्तरीय समिति के समक्ष एक प्रस्तुतिकरण दिया जिसमें उन्होंने एक साथ चुनाव के लिए स्पष्ट समर्थन किया।

****

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.