June 23, 2026

संसद का अधिवेशन 31 जनवरी से 9 फरवरी तक, अंतरिम केंद्रीय बजट पेश होगा।

दिल्ली, संसद का अधिवेशन 31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 9 फरवरी 2024 तक चल सकता है। 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी संसद का अधिवेशन शुरू होने से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह सर्वदलीय बैठक, 30 जनवरी, 2024 को सुबह संसद के पुस्तकालय भवन, नई दिल्ली में होगी।

संसद का अधिवेशन 31 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। मौजूदा संसद के अधिवेशन कोई अहं विधेयकों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। यह अधिवेशन 9 फरवरी, 2024 को समाप्त हो सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

****

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.