July 9, 2026

पौड़ी: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार

Pauri

जनपद पौड़ी के धुमाकोट थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित रूप से धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सोनू उर्फ तोफीक के रूप में हुई है, जो रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर ट्रक चालक का कार्य करता है। आरोप है कि उसने अपने फेसबुक स्टेटस पर एक आपत्तिजनक और संवेदनशील फोटो पोस्ट की, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

मामले की शिकायत मिलने पर धुमाकोट पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली सामग्री साझा करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री पोस्ट या साझा करने से बचें। यदि ऐसी कोई सामग्री दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.