February 6, 2026

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम के जबाव के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पारित,

Delhi 05 February 2026,

संसद के बजट सत्र में अमेरिका से डील और पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब पर सातवें दिन भी हंगामा जारी है। विपक्षी सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने की अनुमति नहीं दी जाने पर हंगामा करते रहे। सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोबारा 12 बजे कार्यवाही शुरू होते ही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही स्थगित करते हुए कहा कि 4 फरवरी को सदन में जो हुआ, वह सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं था। कार्यसूची के अनुसार, लोकसभा में 12 बजे से केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा शुरू होने थी।

सांसद प्रियंका गांधी बोलीं- राहुल को बोलने दें, वे डर क्यों रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा- उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने देना चाहिए। वे किस बात से डर रहे हैं। क्या वे इस बात से डर रहे हैं कि वह किसी किताब से कुछ कोट करेंगे? क्या वे इस बात से डर रहे हैं कि हम उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे? क्योंकि उन्होंने यह ट्रेड डील की है, जिसके तहत सभी किसानों की जिंदगी बर्बाद होने वाली है।

वहीं सांसद सुधांशु त्रिवेदी बोले- सेनाध्यक्ष, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री के बीच चर्चा पब्लिक डोमेन में नहीं रख सकते। त्रिवेदी ने कहा कि नेता सदन मे यदि अबोध शब्द का प्रयोग किया है तो बोध का अर्थ होता है ज्ञान। जिसमें ‘अ’ प्रत्यय लगाकर, जिसे ज्ञान न हो उसके लिए अबोध का इस्तेमाल होता है। ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती और अज्ञान की कोई उम्र नहीं होती और अबोध होने का प्रमाण ये कि जिसे ये न पता हो कि फ्लोर ऑफ द हाउस के ऊपर सब्सटेंशियल एविडेंस मीडिया रिपोर्ट्स नहीं होती है। वो अबोध है। जिसे ये न पता हो कि सेनाध्यक्ष और प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री के कम्युनिकेशन पब्लिक डोमेन में नहीं रख सकते।

भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अन्य किताब की बात कोट करता हूं कि 19 नवंबर 1962 को जवाहर लाल नेहरू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को लिखा हमें बी-2 बॉम्बर चाहिए, हमें स्क्वॉड्रन चाहिए, जिसका नेतृत्व आप करें। उस समय अमेरिका में भारत के राजदूत बीके नेहरू, जो नेहरूजी के भतीजे थे, उन्होंने अपनी किताब नाइस गाइज फिनिश लास्ट में लिखा- जब मैं वो पत्र देने जा रहा था प्रेसिडेंट एडवाइजर को तो मुझे इतनी शर्म महसूस हुई थी, एयरफोर्स की कमांड उनको दे रहे हैं। इसीलिए ज्ञान और अज्ञान को समझ में रखकर देश के बारे में विचार करना चाहिए।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल बोले- राहुल के कारण 4 दिन की चर्चा बर्बाद हो गई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के रवनीत बिट्टू को गद्दार दोस्त कहने पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, “सिख समुदाय का निश्चित रूप से अपमान हुआ है। राहुल गांधी जो बयान दे रहे हैं, क्या वह सच में देश के दुश्मन नहीं हैं। वह संसद और लोकतांत्रिक मूल्यों के दुश्मन हैं। यह शायद पहली बार हुआ है कि राहुल गांधी के एक मुद्दे पर अड़े रहने की वजह से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चार दिन की चर्चा पूरी तरह से बर्बाद हो गई।”

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास कर दिया गया। बजट सत्र में पीएम के जबाव के बिना ही पास कर दिया गया। हंगामे के बीच एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.