June 24, 2026

प्रतापनगर: विधायक विक्रम नेगी ने नरभक्षी बाघ को मारने की मांगी तुरंत अनुमति

 

प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने वन विभाग मुख्यालय में वन्य जीव संरक्षक समीर सिंहा एवम प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक से मिलकर बताया कि बाघ के आतंक से लोग डरे सहमे हुए हैं क्षेत्र में भय का वातावरण है बाघ लगातार हमला कर रहा है अबकी में वृद्ध महिला को घायल करके दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया बौसाडी में वृद्ध महिला के सिर पर हमला करके उसे मार डाला अभी दो दिन पहले भरपुरिया गांव में मासूम बच्चे को बाघ ने म्हमला कर मार डाला । उन्होंने कहा कि बाघ लगातार क्षेत्र में घूम रहा है और नरभक्षी हो गया है और लगातार हमले कर रहा है जिससे क्षेत्र में दहशत है। इसलिए इसे तुरंत मारा जाए । इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव महेश जोशी भी मौजूद रहे वही

विधायक विक्रम सिंह नेगी के धरने देने की धमकी पर वन विभाग द्वारा बाघ को मारने के आदेश दिए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.