July 6, 2026

नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ पीआरडी हित संगठन उत्तराखंड ने संघर्ष का किया शंखनाद

देहरादून। देहरादून स्थित एकता विहार धरना स्थल पर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) हित संगठन, उत्तराखंड की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करना था। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में किशन सिंह रावत को प्रदेश अध्यक्ष, वीर सिंह रावत को प्रदेश महासचिव, सुधीर तोमर को प्रदेश कोषाध्यक्ष, विनोद तोमर को प्रदेश मीडिया प्रभारी, सत्येंद्र नौगाई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश सैनी को उपाध्यक्ष तथा बारू तोमर, दीपा रावत और मुकुल नेगी को प्रदेश सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीआरडी जवानों के अधिकारों, सम्मान और लंबित मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

बैठक में संगठन की दो प्रमुख मांगों—पीआरडी जवानों को वर्षभर (365 दिन) नियमित रोजगार उपलब्ध कराने तथा होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ मूल महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने—को लेकर व्यापक चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि इन मांगों को पूरा कराने के लिए संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से लगातार संघर्ष करेगा।

बैठक में उपस्थित सभी जिलाध्यक्षों एवं सदस्यों ने संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सर्वसम्मति के आधार पर लिया जाएगा, ताकि पीआरडी जवानों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सके।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देहरादून नवीन बिष्ट सहित सुशील कैंतुरा, सुधीर तोमर, विनोद तोमर, अंकित तोमर, राहुल कुमार, सीताराम, रिंकू (डोईवाला), राहुल तोमर, संदीप, किशन रावत, वीर सिंह रावत, योगेश सैनी, आशीष (हरिद्वार), सत्येंद्र नौगाई, उजला रावत, दीपा रावत, निशा सवाल, वृंदा, संगीता ओझा, महेश्वरी, इंदर दत्त, अनिल दत्त, रवि कुमार, लोचन कुमार, मुकुल नेगी, अजब चौहान, चमन सिंह तोमर, आशीष नौटियाल, प्रवीण चौहान, रवि, भरत चौहान सहित बड़ी संख्या में पीआरडी जवान और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.