February 5, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया की छह दिवसीय यात्रा।

देहरादून 04 जून 2023,

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , दिल्ली से सूरीनाम और सर्बिया की छह दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गई हैं। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली राजकीय यात्रा भी है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति मुर्मू 4 से 9 जून तक सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर रहेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर 4-6 जून के लिए राजकीय यात्रा पर सूरीनाम में रहेंगी। यह उनकी सूरीनाम की पहली यात्रा होगी। सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150 वीं वर्षगांठ समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्यअतिथि शामिल होंगी। 150 वीं वर्षगांठ समारोह 5 जून को मनाया जाएगा।

राष्ट्रपति के साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद रमा देवी के साथ-साथ एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी जा रहा है। राष्ट्रपति सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगे। सौरभ कुमार ने ब्रीफिंग के दौरान कहा, राष्ट्रपति सूरीनाम में भारतीयों के आगमन और उनके इतिहास से जुड़े स्थलों का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगी।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) ने कहा, भारत, सूरीनाम संबंध मैत्रीपूर्ण हैं। भारत और सूरीनाम के द्विपक्षीय संबंध व्यापार और वाणिज्य, विकास, साझेदारी, क्षमता निर्माण, कृषि और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों तक फैले हुए हैं।सूरीनाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का समर्थन करता रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.