June 24, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 13 से 19 अक्तूबर तक तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना।

दिल्ली, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 13 से 19 अक्तूबर तक तीन अफ्रीकी देशों-अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर रविवार को रवाना हुईं। यह भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन तीन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा है।

राष्ट्रपति मुर्मु की यात्रा का पहला चरण अल्जीरिया से शुरू होगा, फिर मॉरिटानिया और मलावी में खत्म होगा। यह भारत के राष्ट्रपति की अल्जीरिया की पहली यात्रा होगी और 39 वर्षों के बाद किसी राष्ट्राध्यक्ष स्तर की यात्रा होगी। उनकी यात्रा का अगला चरण मॉरिटानिया होगा। 1960 में अपनी स्वतंत्रता के बाद से भारत से इतने उच्च स्तर के किसी व्यक्ति के इस अफ्रीकी राष्ट्र का दौरा करने का यह पहला अवसर है। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू, मलावी के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 17 अक्टूबर को मलावी पहुंचेंगी। 19 अक्टूबर को वे मलावी से भारत के लिए रवाना होंगी।

President Draupadi Murmu left today on a visit to three African countries

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.