Recent Posts

February 23, 2026

प्रधानमंत्री मोदी जी की ‘मन की बात” कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम:मुख्यमंत्री श्री धामी

Uttrakhand 22 February 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता ए-आई पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियाें के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधानी बरतने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इन संदेशों को अपनाने तथा ए-आई, स्वास्थ्य जागरूकता एवं डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, सविता कपूर, सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंर्याल मौजूद थे।

एक अन्य कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज इंदिरा कॉलोनी (वार्ड संख्या 18, बूथ 112 में श्रो गहलोत जी के आवास पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की “मन की बात” 131वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर उनके साथ में वंशिका सोनकर पार्षद नगर निगम देहरादून, पूर्व पार्षद अजय सोनकर व भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अन्य साथी मौजूद रहे। श्री बहुगुणा ने कहा कि , मन की बात में प्रधानमंत्री जी द्वारा उल्लेखित प्रसंग देशवासियों को प्रेरणा और कार्य करने की नई ऊर्जा देता है। इसके साथ ही मन की बात’ देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक मजबूत मंच भी है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.