June 23, 2026

विराट हिंदू सम्मेलन विश्व सनातन महापीठ के पीठाधीश्वर तीर्थाचार्य राम विशाल दास जी बोले, आज हिंदू सशक्त हुआ है

Dehradun 22 February 2026,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित रामलीला मैदान, डंडा लखौड़ में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्व सनातन महापीठ के पीठाधीश्वर तीर्थाचार्य राम विशाल दास जी महाराज ने कहा कि आज हिंदू सशक्त हुआ है। तो बहुत सारे लोगों को इससे समस्या उत्पन्न हो गई है।यदि आज भी हम नहीं जागे तो जिस प्रकार हम अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ईरान, और उज़्बेकिस्तान से समाप्त हुए हैं। हम यहां से भी समाप्त हो जायेंगे। तीर्थाचार्य राम विशाल दास ने कहा कि आज आवश्यकता है अपनी पीढ़ी को संस्कार देने की और मैंकाले की शिक्षा से बचने की। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने हिंदू समरसता और संगठित हिंदू एकता को मज़बूत बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, गणेश वंदना, अतिथि स्वागत गीत, महिलाओं द्वारा लव जिहाद पर आधारित नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी गई।

हिन्दू सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक और वार्ड नंबर 60 के पार्षद अभिषेक पंत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किशोर नौटियाल कार्यक्रम अध्यक्ष जे. पी. नौटियाल, डॉ अनुज सिंह, दिनेश पंत, नगर संघ चालक महेंद्र और अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार दीक्षित ने किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.