November 14, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की- विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Karnataka 13 November 2026,

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक45 की- विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया, उनकी आधारशिला रखी और उनकी शुरूआत की। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कन्नड़ भाषा में लोगों का अभिवादन किया और शहर की अधिष्ठात्री देवी अन्नम्मा ताई तथा नाडप्रभु केम्पेगौड़ा को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं के माध्यम से बेंगलुरु और कर्नाटक की विकास यात्रा को नई गति देने का दिन है। श्री मोदी ने कहा, “मेट्रो और रेल से जुड़ी परियोजनाओं से लेकर ऊर्जा सुरक्षा के कार्यों तक, ये सभी परियोजनाएं कर्नाटक के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेंगी।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों में भारत के रेल बजट में कई गुना वृद्धि क् गोवा से जोड़ने वाली एक नई वंदे भारत ट्रेन भी समर्पित की गई है। श्री मोदी ने कहा, “इस ट्रेन के माध्यम से मंगलुरु सहित कर्नाटक के पूरे तटीय मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सेमी हाई-स्पीड ट्रेन का नया अनुभव मिलेगा।”

भारत में आर्यभट्ट, वराहमिहिर, भास्कराचार्य और नीलकंठ सोमयाजी कई महान खगोलशास्त्री हुए हैं। उस समय आज की तरह उन्नत उपकरण और तकनीक उपलब्ध नहीं थी; इसके बावजूद, उन्होंने महान खोज कीं और कठिन गणनाएं कीं हैं।ु

इसके अलावा एक अन्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूर में भारत के पहले एलईडी तारामंडल, ‘कॉसमॉस-मैसूर तारामंडल’ का भी उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कन्नड़ भाषा में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘विवेक स्मारक’ के उद्घाटन के कुछ ही महीनों बाद, ‘कॉसमॉस तारामंडल’ को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए मैसूरु वापस आने पर खुशी प्रकट की। उन्होंने बताया कि जहाँ ‘विवेक स्मारक’ आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक खोज के लिए प्रेरित करता है, वहीं ‘कॉसमॉस तारामंडल’ विशाल ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने के लिए हमारी दृष्टि को आकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने इन दोनों स्थलों के गहरे सांस्कृतिक संदेश पर जोर दिया। श्री मोदी ने कहा, “यह इस बात का उदाहरण है कि भारत में आध्यात्मिकता और विज्ञान की परंपराएं हमेशा एक साथ आगे बढ़ी हैं।”     मैसूरु की ज्ञान-संस्थानों को बढ़ावा देने की समृद्ध परंपरा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैसूर, युवाओं और नागरिकों को यह ु भारत की वैज्ञानिक यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ रहा है। इस परंपरा में महाराजा नलवाड़ी कृष्णराज वाडियार के तहत मैसूर विश्वविद्यालय की स्थापना और बेंगलुरु में ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस’ की नींव रखने में वाडियार शाही परिवार की अहम भूमिका शामिल है, जिसने विद्वानों की कई पीढ़ियों को सशक्त बनाया है। उन्होंने बताया कि एलईडी गुंबद के अंदर शो देखना अपने आप में अद्भुत अनुभव था, और इस उपलब्धि के लिए उन्होंने पूरे देश को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा, “मैं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स, मैसूर विश्वविद्यालय, सरकार के विभिन्न विभागों 4 इसके निर्माण से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं।”अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के तेजी से बढ़ते विज्ञान और शोध इकोसिस्टम में युवाओं की जिज्ञासा जगाने में तारामंडल (प्लेनेटेरियम) और विज्ञान केंद्र अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ‘कॉसमॉस’ से जुड़े लोगों से आग्रह किया कि वे लगातार आसपास के स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को यहां आमंत्रित करें। इसके साथ ही, उन्होंने उनके भविष्य की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जो बच्चे यहां ब्रह्मांड के बारे में जानने आते हैं, हो सकता है कि उनमें से कुछ एक दिन वापस आएं और हमें बताएं कि उन्होंने ब्रह्मांड के बारे में क्या नई खोजें की हैं। यही इस ‘कॉसमॉस प्लेनेटेरियम’ की सबसे बड़ी सफलता होगी।”

Yvyg

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की- विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

 

Prime Minister Narendra Modi inaugurated various vydevelopment projects worth over ygvv ggRs 15,600 crore in Bengaluru, Karnataka

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.