June 24, 2026

राहुल ने कहा ‘मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या हुई है’। राहुल के एक्शन को भाजपा ने ‘फ्लाइंग किस’ करार दिया।

देहरादून 09 अगस्त 2023,

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज लोकसभा में आज अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि, ‘स्पीकर सर, सबसे पहले मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने मेरी लोकसभा सदस्यता बहाल की है। पिछली बार जब मैं बोला तो शायद मैंने आपको थोड़ा कष्ट भी पहुंचाया। क्योंकि मैंने इतनी जोरों से अदानी जी पर फोकस किया कि जो आपके सीनियर नेता हैं शायद उनको कष्ट हुआ। राहुल ने कहा कि वो जो कष्ट हुआ, उसका असर शायद आप पर भी थोड़ा हुआ है इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं।

कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी के संबोधन से लोकसभा में भाजपा सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। राहुल गांधी ने कहा, आप भारत माता के रखवाले नहीं हो। आप भारत माता के हत्यारे हो। एक मेरी मां यहां बैठी है। दूसरी मां को मणिपुर में मारा है। हिंदुस्तानी सेना मणिपुर में एक दिन में शांति बहाल कर सकती है। सरकार मणिपुर में शांति नहीं चाहती है। मोदी देश की आवाज नहीं सुनते। मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या हुई है। आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, भारत माता के हत्यारे हो।

राहुल गांधी द्वारा ‘भारत माता की हत्या’ का इस्तेमाल करने किए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आपत्ती जताई, तो राहुल गांधी बोले- मैं अपनी मां की बात कर रहा हूं, भारत माता मेरी मां है। लोग कहते हैं कि ये देश है, कोई अलग-अलग भाषाएं, कोई जमीन, कोई धर्म तो कोई सोना और चांदी कहता है। लेकिन सच्चाई है कि यह देश एक आवाज है। इस देश के लोगों की आवाज है। इस देश के लोगों का दर्द है, दुख है, कठिनाइयां हैं। इस आवाज को सुनने के लिए हमें अपने अहंकार को खत्म करना पड़ेगा। तभी हमें इस हिन्दुस्तान की आवाज सुनाई देगी।

राहुल गांधी के एक्शन को भाजपा ने ‘फ्लाइंग किस’ करार दिया। संसद में राहुल गांधी के भाषण के दौरान सत्ता पक्ष जमकर हंगामा करता रहा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, मेरे वक्तव्य से पहले जिन को वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया था। उसने संसद में अभद्रता की। इस आचरण से मुझे आपत्ति है।यह उस संसद को फ्लाइंग किस दे सकता है जिसमें संसद की महिला सदस्य बैठती हैं। देश की संसद में ऐसा अमर्यादित आचरण पहले कभी नहीं देखा गया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि, मुझे समझ नहीं आ रहा कि जब राहुल गांधी बोल रहे थे तो सदन में सभी मंत्री शोरशराबा कर बाधा डाल रहे थे। राहुल गांधी ने स्नेह भरा इशारा किया, तुम्हें इससे क्या दिक्कत है? तुम्हें नफरत की आदत है कि तुम मुहब्बत, स्नेह के किसी भी भाव को समझने में असफल हो जाते हो। आपने राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया और उन्हें उनके आवास से बाहर कर दिया।

 

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.