October 11, 2026

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

cleanlines

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत मुरादाबाद मंडल की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देना और रेलवे स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा।

जन संवाद के दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत कर प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यात्रियों को बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक भूमि और जल स्रोतों को प्रदूषित करने के साथ प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और इसके विकल्प के रूप में कपड़े के थैले तथा अन्य पुनः उपयोग योग्य एवं पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं को अपनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वच्छता नियमों का पालन करने, प्लास्टिक सहित अन्य कचरा इधर-उधर न फेंकने और निर्धारित कूड़ेदानों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक यात्री और नागरिक की सहभागिता भी जरूरी है।

मुरादाबाद मंडल की इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता पखवाड़े के दौरान जनभागीदारी बढ़ाना और रेलवे परिसर में स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण हितैषी वातावरण को प्रोत्साहित करना है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने और रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.