June 26, 2026

रायपुर: तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक की मौत

रायपुर:

राजधानी के अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक की मौत हो गई है। युवक रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती था।। यहां तीसरी मंजिल से कूदने के बाद घायल युवक का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना राजेंद्र नगर थाना इलाके की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में उड़ीसा का युवक बहादुर बारिया भर्ती था।

 

युवक उड़ीसा के बरगढ़ का निवासी था। युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की थी। युवक के तीसरी मंजिल से कूदने का वीडियो भी वायरल हुआ था। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के मामले की जानकारी जुटा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.